Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विश्वविद्यालय ने B.Sc नर्सिंग परीक्षा केंद्र घोषित किए

रांची विश्वविद्यालय ने B.Sc नर्सिंग पहले वर्ष बैकलॉग परीक्षा 2024 तथा 2nd, 3rd वर्ष बैकलॉग और 4th वर्ष (2021-25) की वार्षिक व बैकलॉग परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों की अधिसूचना जारी किया है
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने B.Sc नर्सिंग पहले वर्ष बैकलॉग परीक्षा 2024 तथा 2nd, 3rd वर्ष बैकलॉग और 4th वर्ष (2021-25) की वार्षिक व बैकलॉग परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों की अधिसूचना जारी किया है .विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इन परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा.

 

इस बार मारवाड़ी कॉलेज, रांची को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इस केंद्र के अंतर्गत राज्य के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों को जोड़ा गया है, जिनमें प्रमुख रूप से एंजेल नर्सिंग कॉलेज सिमडेगा, बेथेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कांके, बुद्धा नर्सिंग कॉलेज रांची, फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग इरबा, आईडियल एकेडमी ऑफ नर्सिंग, किंगपिंग कॉलेज अंगारा, संतोष कॉलेज तुपुदाना, सतिश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज मंदार, सनराइज कॉलेज इरबा, हिल व्यू कॉलेज बरियातू, मीनाक्षी इंस्टिट्यूट ओरमांझी, मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज, रूपसोना कॉलेज अंगारा, ए.आर. अंसारी हेल्थ एजुकेशन इंस्टिट्यूट, साई नर्सिंग कॉलेज मेसरा, अमृता कॉलेज इरबा, RIMS कॉलेज ऑफ नर्सिंग और सेंट बरनाबास हॉस्पिटल कॉलेज शामिल हैं.

 

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का संचालन परीक्षा आचरण अधिनियम 1981 और उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत सख्ती से किया जाएगा. परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग या सामूहिक नकल की स्थिति में परीक्षार्थियों को शून्य अंक दिए जाएंगे और पुनः परीक्षा का अवसर नहीं मिलेगा.

 

साथ ही, विश्वविद्यालय ने कहा है कि अखबारों में प्रकाशित परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी त्रुटि के लिए विश्वविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा. परीक्षार्थियों को अपने संबंधित विभाग से परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि करने की सलाह दी गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही