Search

 
 
 

पलामू : पांकी में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी, लेस्लीगंज में बुजुर्ग का मिला शव

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई. लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव तालाब में उपलता मिला. वहीं पांकी में अज्ञात चोर ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर लाखों के गहने उड़ा ले गए
 

Palamu : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई. लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव तालाब में उपलता मिला. वहीं पांकी में अज्ञात चोर ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर लाखों के गहने उड़ा ले गए. फिलहाल दोनों मामलों में संबंधित थाना की पुलिस जांच कर रही है और घटनाओं के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

 

जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव स्थित पिपरहिया तालाब में सोहराई यादव (करीब 70 वर्ष) का शव तैरता हुआ मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

वहीं दूसरी घटना पांकी थाना क्षेत्र के रोलर मार्केट की है, जहां अज्ञात चोरों ने एक आभूषण दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही