Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 11 सड़क निर्माण के लिए केंद्र ने 786.59 करोड़ की दी मंजूरी

Ranchi : झारखंड में 11 सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 786.59 करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की है. झारखंड पथ निर्माण विभाग ने 20 अक्टूबर 2021 को सड़कों के निर्माण के लिए केंद्रीय रोड-विभाग को पत्र लिखा था. अब केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. इन सड़कों के निर्माण से झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन सुलभ होगी. इसे भी पढ़ें - कोयला">https://lagatar.in/coal-trader-vinod-singh-murder-dhanbads-bahubali-ramadhir-singh-will-have-to-wait-for-bail/">कोयला

कारोबारी विनोद सिंह हत्याकांड : धनबाद के बाहुबली रामाधीर सिंह को बेल के लिए करना होगा इंतजार

जानें कहां- कहां होगा सड़क और ब्रिज निर्माण

  • अमरापाड़ा पाकुड़ बाजार रोड के बंसलोई रिवर में 2 किमी ब्रिज और ओर दुमका-साहेबगंज में लिंक रोड निर्माण : 8.33 करोड़
  • मेजर डिस्ट्रिक रोड निर्माण के तहत दुआरी से रोल रोड हजारीबाग टू लेन सड़क निर्माण : 84.65 करोड़
  • मेजर डिस्ट्रिक रोड निर्माण के तहत हजारीबाग में बानासो से बुडगाड्डा रोड निर्माण : 68.45 करोड़
  • मेजर डिस्ट्रिक रोड निर्माण के तहत गुमला जिला में चैनपुर-महुआडांड से डुमरी तक सड़क निर्माण : 59.41करोड़
  • मेजर डिस्ट्रिक रोड निर्माण के तहत भुयिया सिनन से सुसनाई वियाहाथी खेड़ा रोड निर्माण : 73.51करोड़
  • अदर डिस्ट्रिक रोड निर्माण के तहत फूलडुंगरी से बुरूडीह रोड निर्माण : 104.62 करोड़
  • मेजर-अदर रोड निर्माण के तहत मनोहरपुर से एग्रीकल्चर कॉलेज बिहार बोर्डर तक सड़क निर्माण : 20.62 करोड़
  • मेजर-अदर रोड निर्माण के तहत जरमुंडी-बेलदाहा-निमनथा तक सड़क निर्माण : 221.32 करोड़
  • अदर रोड निर्माण के तहत भगवान आदित्यनाथ टेंपल तक लिंक रोड निर्माण : 2.10 करोड़
  • मेजर-अदर रोड निर्माण के तहत मोहम्मदगंज हैदरनगर से रानीदेवा रोड निर्माण : 62.42 करोड़
  • मेजर-अदर रोड निर्माण के तहत कुटी मोड चैनपुर से हुटुल भाया रामगढ़ लोक हेड क्वार्टर तक सड़क निर्माण : 81. 13 करोड़
इसे भी पढ़ें - अधिसूचित">https://lagatar.in/case-filed-against-four-including-ntpcs-agm-for-illegal-construction-of-road-in-notified-forest-area/">अधिसूचित

वन क्षेत्र में अवैध रूप से सड़क बनाने के मामले में NTPC के AGM सहित चार पर मामला दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही