Search

 
 
 

केंद्र ने दिये कोविशील्ड की 11 करोड़ खुराक के लिए 1732 करोड़ का एडवांस, सीरम ने की पुष्टि

 

Lagatar Desk : सीरम">https://www.seruminstitute.com">सीरम

इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार के उस बयान को सही बताया है कि कंपनी को मई, जून और जुलाई के लिए कोविशील्ड">https://www.astrazeneca.com/">कोविशील्ड

टीके की खुराक के लिए पैसा एडवांस में दे दिया गया है. केंद्र सरकार ने कहा था कि उसने सीरम को 11 करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिए 1732.50 करोड़ रुपये की पूरी राशि अग्रिम के रूप में दे दी गयी है.

सीरम ने केंद्र सरकार के बयान की पुष्टि की

सीरम ने अपने सीइओ अदार">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%85%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B0_%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BE">अदार

पूनावाला के हवाले से ट्विटर पर लिखा कि हम इस बयान और सूचना की विश्वसनीयता की पुष्टि करते हैं. पिछले एक साल से हम भारत सरकार के साथ नजदीकी सहयोग कर रहे हैं. पूनावाला ने कहा है कि हम सरकार से मिली मदद के लिए उसका आभार जताते हैं. जितना संभव हो सकता है, हम उतने लोगों की जान बचाने के लिए अपने टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-03-at-6.18.06-PM.jpeg"

alt="" class="wp-image-59342"/>

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के बाद कंपनी ने दिया जवाब

कंपनी का जवाब स्वास्थ्य">https://main.mohfw.gov.in/h">स्वास्थ्य

मंत्रालय के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन आरोपों को खारिज किया गया था कि एसआईआई को कोविशील्ड टीके के लिए नये ऑर्डर नहीं दिये गये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि उसने मई, जून और जुलाई महीने के लिए कोविशील्ड की 11 करोड़ खुराकों की आपूर्ति के लिये एसआईआई को सौ प्रतिशत राशि, यानी 1,732.50 करोड़ रुपये का अग्रिम राशि का भुगतान किया है. मंत्रालय ने कहा कि टीडीएस कटौती के बाद एसआईआई को 1,699.50 करोड़ रुपये 28 अप्रैल को ही मिल गये.

भारत बायोटेक को भी 5 करोड़ टीकों का पैसा एडवांस दिया

मंत्रालय ने कहा इसी तरह भारत">https://www.bharatbiotech.com/">भारत

बायोटेक को कोवैक्सीन के पांच करोड टीके के लिए 787.50 करोड़ रुपये (टीडीएस कटौती के बाद 772.50 करोड़ रुपये) 28 अप्रैल को ही जारी किये जा चुके हैं. टीकों का यह आर्डर मई, जून और जुलाई महीने के लिए दिया गया है. 

स्थिति को स्पष्ट करते हुए मंत्रालय ने कहा कि दो मई तक केंद्र 16.54 करोड़ से अधिक टीके की खुराक राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को उपलब्ध करा चुका है. इनमें से 78 लाख से अधिक खुराक अभी भी उनके पास बची है. मंत्रालय के अनुसार 56 लाख से अधिक टीके अगले तीन दिन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध हो जायेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही