Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय टीम ने बायोगैस प्लांट का लिया जायजा, गिनाये फायदे

Advertisement
Advertisement

बोदा पंचायत की मुखिया समेत पेयजल स्वच्छता विभाग के लोग रहे मौजूद

Chandwa : प्रखंड क्षेत्र के बोदा पंचायत अंतर्गत लुकुईया गौशाला में बने बायोगैस प्लांट का शनिवार को भारत स्वच्छ मिशन के केंद्रीय टीम के रवींद्र बोहरा, बोदा पंचायत मुखिया ललिता देवी, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो, सहायक अभियंता अरुण कुमार, जेई सुनील कुमार ने जायाजा लिया. श्री बोहरा ने गौशाला प्रबंधक शशिभूषण सिंह को गोबर की महत्ता को बताते हुए कहा कि इससे कई लाभ हैं. गोबर से गैस उत्पादन करने के बाद बचे गोबर को जैविक खाध के रूप में इस्तेमाल कर ऑर्गेनिक फसल ले सकते हैं, जिससे अच्छा मुनाफा हो सकतस है. श्री बोहरा ने गौशाला प्रबंधक शशिभूषण सिंह को सुझाव देते हुए कहा कि इस गोबर गैस प्लांट की महता को अगल-बगल के गांव के लोगों को भी बताएं. इससे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के साथ-साथ घर में खाना बनाने, बिजली भी इस्तेमाल कर सकते हैं. शशिभूषण सिंह ने बताया कि गोबर गैस का इस्तेमाल वह जेनरेटर चलाने, बिजली जलाने और खाना बनाने में करते हैं. वर्तमान में यह बंद अवस्था में है तथा यहां पर इससे संबंधित एक प्रशिक्षक की आवश्यकता है. जिसके माध्यम से अगल-बगल के ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जा सके. लुकुईया कार्यक्रम के बाद सभी चंदवा पूर्वी पंचायत सचिवालय पहुंचे वहां सचिवालय परिसर में सबों ने पौधरोपण किया. मौके पर पूर्वी मुखिया रंजीत उरांव, जिला को-ऑर्डिनेटर नरोत्तम, प्रखंड को-ऑर्डिनेटर सोनी कुमारी, पूर्वी जल सहिया अंजू कुमारी, पश्चिमी मायावती देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-57.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/government-land-grabbed-job-in-ecl-grabbed-compensation-also-stolen/">सरकारी

जमीन हड़पी, ईसीएल में नौकरी हथियायी, मुआवजा भी डकार गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही