Search

 
 
 

केंद्र ने मनरेगा में सोशल ऑडिट पर की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी

केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र भेज कर मनरेगा में सोशल ऑडिट पर की गयी कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है. साथ ही मनरेगा में समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन
 

Ranchi: केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र भेज कर मनरेगा में सोशल ऑडिट पर की गयी कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है. साथ ही मनरेगा में समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है.


ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव रोहिनी आर भाजीभारके की ओर से लिखे गये पत्र में कहा गया है कि औचक निरीक्षण के दौरान एक ही काम को कई बार करने, योजनाओं को टुकड़े-टुकड़े में बांटने सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी पायी गयी है. 


इस बात के मद्देनजर मनरेगा में योजनाओं को ग्रामसभा से पारित कराना, मशीन का इस्तेमाल नहीं करना और सोशल ऑडिट कराने के सिलसिले में समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

 
मंत्रालय की ओर से भेजे गये पत्र में किसी स्थिति में योजनाओं को दोहरीकरण को रोकने का निर्देश दिया गया है. केंद्र सरकार ने मनरेगा सोशल ऑडिट में पायी गयी गड़बड़ी और अनुशंसाओं पर की गयी कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट मांगी गयी है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही