Search

 
 
 

पेपर लीक पर नया कानून नहीं, जवाबदेही तय करे केंद्र सरकार : कांग्रेस

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ. उन्होंने कहा कि अब सरकार नया कानून लाकर खुद को ईमानदार और पारदर्शी दिखाने का प्रयास कर रही है.
 

Ranchi : झारखंड कांग्रेस ने सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि नया कानून लाकर भाजपा अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ. उन्होंने कहा कि अब सरकार नया कानून लाकर खुद को ईमानदार और पारदर्शी दिखाने का प्रयास कर रही है.

 

मीडिया प्रभारी ने सवाल उठाया कि अगर पहले से कानून मौजूद था तो NEET समेत कई भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर बार-बार कैसे लीक हुए. उन्होंने कहा कि समस्या कानून की नहीं, बल्कि उसे लागू करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की है.

 

राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें निराशा और धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय नहीं होगी, पेपर लीक के आरोपियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कोई भी नया कानून प्रभावी साबित नहीं होगा.

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठाती रहेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही