Search

Sahibganj: पीराचक गांव में सड़क नहीं होने से गर्भवती की मौत, बाबूलाल ने सरकार से मांगा जवाब

Ranchi : साहिबगंज जिले के पीराचक गांव में सड़क नहीं होने के कारण समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी. इससे एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं.
 
झारखंड की खबरें

इसे भी पढ़ें...

बाबूलाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि सिर्फ सड़क नहीं होने की वजह से एक गर्भवती महिला की जान चली जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि राज्य बनने के 25 साल बाद भी जिले के कई गांवों तक पक्की सड़क नहीं पहुंची है. 

बाबूलाल मरांडी ने सरकार से इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पीराचक समेत ऐसे सभी गांवों को जल्द से जल्द पक्की सड़क से जोड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान सड़क के अभाव में न जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही