Ranchi News: रांची स्मार्ट सिटी में अकाउंटेंट के पद पर नियुक्ति के दौरान गड़बड़ी के आरोपों के मद्देनजर CEO ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट की समीक्षा के बाद सफल उम्मीदवार के नाम की घोषणा होगी.
स्मार्ट सिटी में अकाउंटेंट के दो पदों में से एक पद अनारक्षित और एक पद ST के लिए आरक्षित था. स्मार्ट सिटी में अनारक्षित वर्ग के पद पर नियुक्ति में अयोग्य उम्मीदवार को सफल घोषित किये जाने के सिलसिले में शिकायत मिली थी. इस शिकायत के बाद स्मार्ट सिटी के CEO सूरज कुमार ने इंटरव्यू में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को दिये गये मार्क्स से संबंधित विस्तृत ब्योरे की मांग की है. इसका उद्देश्य चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी से संबंधित मिली शिकायत की सत्यता की जांच के बाद उचित कार्रवाई करना है.
इसे भी पढ़ें -
रांची स्मार्ट सिटी में अकाउंटेट के दो पदों पर नियुक्ति के लिए 17 जुलाई को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था. आवेदन देने की अंतिम तिथि आठ अगस्त 2026 निर्धारित थी. आवेदनों की जांच के बाद कुल 31 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. इंटव्यू के दौरान अयोग्य उम्मीदवार को अधिक नंबर देकर अकाउंटेंट के पद सफल घोषित कराने का आरोप लगाया गया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

