Shambhu Kumar
Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के 104 विद्यार्थियों ने मास्टर स्ट्रोक अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं मनमोहक चित्र बनाकर अपनी कला प्रतिभा को प्रस्तुत किया.
प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा. बच्चों ने अपनी सोच, कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुंदर कलाकृतियां तैयार कीं. इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के साथ-साथ कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर भी मिला.
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चित्रकला जैसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया.
वहीं उप-प्रधानाचार्या राजश्री कुमारी ने भी विद्यार्थियों की कलाकृतियों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर उसे निरंतर निखारने का प्रयास करना चाहिए. विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.इस मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

