Search

 
 
 

चाईबासा : गुवा में बेरोजगारों का 12 घंटे का चक्का जाम, आश्वासन पर हुआ खत्म

12 गांव के मुंडा मानकी के बैनर तले 500 बेरोजगार युवाओं की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा सेल खदान क्षेत्र में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया गया. सोमवार अहले सुबह से शुरू हुआ यह आंदोलन पूरे क्षेत्र में असरदार रहा और मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित रहा.
 

Amit Kumar

Nowamundi: 12 गांव के मुंडा मानकी के बैनर तले 500 बेरोजगार युवाओं की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा सेल खदान क्षेत्र में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया गया. सोमवार अहले सुबह से शुरू हुआ यह आंदोलन पूरे क्षेत्र में असरदार रहा और मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित रहा.

 

चक्का जाम को समाप्त कराने के लिए सेल प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों के साथ कई दौर की वार्ता की गई, लेकिन शुरुआत में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. वार्ता विफल होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. बाद में मजिस्ट्रेट के रूप मं5 पहुंचे ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार की अध्यक्षता में आंदोलन स्थल पर पुनः बैठक आयोजित की गई.

Uploaded Image

लोगों को समझाते अधिकारी

 

इस दौरान प्रशासन और सेल प्रबंधन द्वारा आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया. अंततः सहमति बनी कि आगामी 5 मई को सेल के सीएसआर क्षेत्र के 18 गांवों के मुंडा मानकी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णायक फैसला लिया जाएगा. आंदोलनकारियों ने इस संबंध में सेल प्रबंधन से लिखित आश्वासन प्राप्त किया.

 

पत्र में उल्लेख किया गया कि 5 मई को गुवा सेल के सीएसआर क्षेत्र के 18 गांवों के मुंडा मानकी संघ के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा. लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम समाप्त कर दिया.

 

यह जाम लगभग साढ़े बारह घंटे तक चला और शाम 4:30 बजे समाप्त हुआ. बैठक में ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार, किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार के साथ-साथ सेल प्रबंधन की ओर से एचआर महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, सीएसआर डीजीएम अनिल कुमार तथा महाप्रबंधक ईएनएल डॉ. टीसी आनंद उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही