Search

अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट: देवघर ने जमशेदपुर व सरायकेला-खरसावां ने कोडरमा को हराया

Chaibasa: चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जा रहे अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को खेले गए अंतिम लीग मैच में देवघर ने जमशेदपुर को 4 विकेट से तथा सरायकेला-खरसावां ने कोडरमा को 6 विकेट से पराजित किया. आज की जीत के साथ ग्रुप लीग के सभी तीनों मैच जीतकर बारह अंकों के साथ देवघर की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई. 

Uploaded Image

 

वहीं, जमशेदपुर की टीम तीन में से दो मैच जीतकर आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. अब 22 मार्च को पहले क्वार्टर फाइनल में जमशेदपुर का मुकाबला गुमला से और उसी दिन अपराह्न एक बजे देवघर की टीम सिमडेगा से भिड़ेंगी.

 

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 111 रनों का स्कोर खड़ा किया. जमशेदपुर की अनन्या वर्मा ने 6 चौके और दो छक्के की सहायता से नाबाद 67 रनों की पारी खेली. नादिया अली ने 21 व प्राची प्रधान ने 14 रनों का योगदान दिया.

 

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवघर की टीम ने चार गेंद शेष रहते 19.2 ओवर में 113 रन मैच अपने नाम कर लिया. हालांकि इस प्रयास में उन्होंने चार विकेट भी गंवाए. देवघर की पूर्णिमा कुमारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर दस चौके की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का हकदार भी बनी.

 

पूर्णिमा को प्लेयर ऑफ द मैच के इनाम स्वरूप 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मैच के अंपायर अरविंद सिंह ने प्रदान की. एक बजे से खेले गए दूसरे मैच में सरायकेला-खरसावां ने कोडरमा को 6 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज की और पूरे चार अंक हासिल की. हालांकि आज की जीत के वावजूद सरायकेला-खरसावां की टीम ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गई.

 

दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा की टीम 18.1 ओवर में 94 रन बनाकर आल आउट हो गई. कोडरमा की ओर से किरण कुमारी ने 31 और रिया कुमारी ने 20 रन बनाए. सरायकेला-खरसावां की ओर से गेंदबाजी करते हुए कोमल कुमारी ने मात्र चार रन देकर तीन विकेट हासिल किए. दृष्टि सिंह एवं भैरवी चावला को दो-दो सफलता हाथ लगी.

 

जीत हासिल करने के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरायकेला की टीम ने 17.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस टीम की ओर से संपर्ना प्रुष्टि ने 30, भैरवी छाबड़ा ने 28 व कोमल कुमारी ने नाबाद 11 रन बनाए. कोडरमा की प्रियंका कुमारी जवं निराली कुमारी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//