Search

 
 
 

रांची में वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल शुरू, 30 खिलाड़ियों का होगा चयन

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) बालक वर्ग के कोचिंग कैंप चयन ट्रायल का शुभारंभ सोमवार को हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में हुआ. यह चयन प्रक्रिया 21 अप्रैल तक चलेगी.
 

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) बालक वर्ग के कोचिंग कैंप चयन ट्रायल का शुभारंभ सोमवार को हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में हुआ. यह चयन प्रक्रिया 21 अप्रैल तक चलेगी.

 

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच प्रथम चरण में चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है. यह ट्रायल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

 

चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (नेशनल कैंप) में शामिल किया जाएगा, जहां अंतिम चयन के बाद उन्हें सर्बिया में 13 से 20 जून के बीच आयोजित वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

 

चयन ट्रायल का उद्घाटन एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ सुरेश दोषी, वाइस प्रेसिडेंट मुक्तेज सिंह बदेशा, कार्यकारी सदस्य एन. आर. मुरली, वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी के. बर्मन, प्रशासनिक पदाधिकारी सोमदत्त दीक्षित तथा राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी-सह-आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

ट्रायल के पहले दिन कुल 57 बालक खिलाड़ियों ने भाग लिया और चयन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. इस प्रक्रिया के तहत कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.

 

चयन प्रक्रिया में बास्केटबॉल के चयनकर्ता के रूप में रोहित ठाकुर (दिल्ली), अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित विशेष भृगुवंशी (ओएनजीसी, बेंगलुरु) एवं प्रभु कानन (तमिलनाडु) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. पूरे आयोजन को सफल बनाने में राज्य खेल कोषांग के सदस्यों एवं प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही