Search

 
 
 

रांची: FJCCI में बैंक्वेट उप-समिति की बैठक, LPG कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति पर हुई चर्चा

झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के बैंक्वेट उप समिति की बैठक सोमवार को चैम्बर भवन में हुई. बैठक में  बैंक्वेट हॉल को कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही कठिनाई पर चर्चा हुई. उप समिति चेयरमैन उत्सव परासर ने कहा कि वैवाहिक सीजन को देखते हुए राज्यभर में बैंक्वेट हॉल संचालकों को कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
 

Ranchi: झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के बैंक्वेट उप समिति की बैठक सोमवार को चैम्बर भवन में हुई. बैठक में  बैंक्वेट हॉल को कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही कठिनाई पर चर्चा हुई. उप समिति चेयरमैन उत्सव परासर ने कहा कि वैवाहिक सीजन को देखते हुए राज्यभर में बैंक्वेट हॉल संचालकों को कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 


इसमें आम नागरिकों के आयोजन में भी कठिनाई आ रही है. सरकार को त्वरति कार्रवाई कर ठोस कदम उठाना चाहिए. सचिव नवजोत अलंग ने कहा कि कुछ राज्यों में विवाह कार्ड प्रस्तुत करने पर प्रशासन द्वारा सिलिंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं, यह व्यवस्था राज्य में भी लागू की जानी चाहिए.

 

बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, उप समिति चेयरमैन विकास मोदी, अंचल किंगर, अलोक सरावगी, सदस्य पियूष मोर, आर्किटेक्ट अतुल सराफ, उत्सव परिसर उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही