Search

 
 
 

धनबाद में VG Pageants का शुभारंभ, अब शहर की महिलाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

कोयलांचल धनबाद में महिलाओं के लिए एक नया और संगठित मंच शुरू हुआ है. शहर के ग्रैंड मिरेज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान VG Pageants धनबाद का आधिकारिक शुभारंभ किया गया. यह पहल विजनरा ग्लोबल के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है जिसके तहत देशभर के छोटे और उभरते शहरों में महिलाओं को मंच प्रदान करेगा.
 

Dhanbad: कोयलांचल धनबाद में महिलाओं के लिए एक नया और संगठित मंच शुरू हुआ है. शहर के ग्रैंड मिरेज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान VG Pageants धनबाद का आधिकारिक शुभारंभ किया गया. यह पहल विजनरा ग्लोबल के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है जिसके तहत देशभर के छोटे और उभरते शहरों में महिलाओं को मंच प्रदान करेगा. 

Uploaded Image

VG Pageants के संस्थापक एवं नेशनल डायरेक्टर विनीता श्रीवास्तवा ने कहा कि छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल सही अवसर और मंच की है .उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, अपनी अलग पहचान बनाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका देगा.


विजनरा ग्लोबल की सीईओ डॉ. विश्वास श्रीवास्तवा ने कहा कि धनबाद में इसकी शुरुआत देश के कई अन्य शहरों में इस तरह के मंच स्थापित करने की योजना का हिस्सा है ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर से जोड़ा जा सके.


उन्होंने बताया कि धनबाद में इस पहल की जिम्मेदारी अंकिता बनर्जी को सौंपी गई है जिन्हें सिटी डायरेक्टर बनाया गया है. कहा कि उनका उद्देश्य शहर की महिलाओं को ऐसा सकारात्मक और पेशेवर माहौल देना है जहां वे अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और स्टेज प्रेजेंस को निखार सकें. 

 


आयोजकों के अनुसार इस मंच के तहत ‘मिस, मिसेज और मिसेज क्लासिक धनबाद के लिए सिटी लेवल पेजेंट आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा किड्स और टीन फैशन शो, रनवे शो, ग्रूमिंग सेशन और प्रोफेशनल फोटोशूट भी आयोजित होंगे, जिससे प्रतिभागियों को सीखने और आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलेगा.खास बात यह है कि यहां के विजेताओं को VG Miss & Mrs India के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मौका मिलेगा, जिसे देश के प्रमुख ब्यूटी पेजेंट्स में गिना जाता है.


आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह मंच केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है बल्कि महिलाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और करियर ग्रोथ पर भी विशेष ध्यान देता है. इस पहल के साथ धनबाद अब उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है, जहां महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध हो रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही