Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : किसानों के लिए मिलेट्स उत्पादन पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आत्मा स्थित किसान भवन के सभागार में मंगलवार को टोंटो प्रखंड के बाडीझारी गांव के 15 किसानों के समूह का मिलेट्स उत्पादन पर जोर देने के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ. किसानों का यह प्रशिक्षण नाबार्ड प्रायोजित है तथा इसे दुलाल संस्था के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है. केंद्र सरकार के द्वारा मिलेट्स उत्पादन पर जोर दिए जाने के बाद नाबार्ड ने इस दिशा में अपना कदम बढ़ाया है. इस प्रशिक्षण में दुमका से आए प्रशिक्षक ने किसानों को मिलेट्स उत्पादन, उसकी पौष्टिकता, उसके उपयोग से कुपोषण पर नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस प्रशिक्षण में नाबार्ड के दुलाल संस्था की तरफ से दौलतराम दास तथा गांव के प्रगतिशील कृषक लखन हेस्सा, गंगाराम हेंब्रम जयंती पुर्ति, शुरू हैस्सा सहित 15 अन्य कृषक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-information-given-about-meeting-of-the-mind-fortnight-by-setting-up-a-camp/">चांडिल

: शिविर लगाकर मन का मिलन पखवाड़ा की दी जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही