Search

चाईबासा : लोक अदालत में 181 मामलों का हुआ निष्पादन, 1,57,700 रूपये का समायोजन

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन 
  • रैफरल जजों और मध्यस्थो के मध्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
Chaibasa (Sukesh kumar) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित 8 बैंचों ने मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 181 मुद्दों का सफल निष्पादन किया तथा 1,57,700/– की राशि का समायोजन भी हुआ. प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह लोक अदालत का आयोजन किया जाता है. जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए अपील कर सकते है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-contract-laborer-dies-after-being-hit-by-train-jmm-expresses-grief/">घाटशिला

: ट्रेन की चपेट में आकर ठेका मजदूर की मौत, झामुमो ने जताया शोक
उन्होंने कहा कि आज के लोक अदालत में गठित बेंचों में न्यायिक पदाधिकारियों योगेश्वर मणि, प्रधान न्यायधीश कुटुंब न्यायालय, ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, विनोद कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, राजीव कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, एंजिलिना नीलम मड़की अनुमंडल दंडाधिकारी पोड़ाहाट, अमिकर परवार, रेलवे दंडाधिकारी, ऋषि कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी और सुप्रिया रानी तिग्गा रजिस्ट्रार शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sweep-program-organized-to-increase-voting-percentage/">आदित्यपुर

: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन

डेविड के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chaibasa-Devid.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कल से शुरू हो रहे अंतर जिला अंडर -19 (एलिट ग्रुप) कुछ क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई है. चक्रधरपुर के डेविड सागर मुंडा को टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि चाईबासा निवासी तथा हाल ही में बीसीसीआई अंडर-16 विजय मर्चेट ट्राफी खेलकर लौटे साकेत कुमार सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर 27 मार्च से शुरू हुए कैंप एवं दो ट्रायल मैचों में प्रदर्शन के आधार पर आज संपन्न हुए सीनियर चयन समिति की बैठक में टीम को अंतिम रुप दिया गया है. चयन समिति की बैठक में जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह के अलावे विमलेश नाग, मो तारिक, टीम के कोच प्रणय कुमार एवं मैनेजर तेजनाथ लकड़ा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-contract-laborer-dies-after-being-hit-by-train-jmm-expresses-grief/">घाटशिला

: ट्रेन की चपेट में आकर ठेका मजदूर की मौत, झामुमो ने जताया शोक
महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि चयनित टीम कल 31 मार्च को अंतर जिला अंडर -19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बोकारो रवाना होगी. मालूम हो कि जेएससीए अंतर जिला अंडर -19 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम को धनबाद, सिमडेगा, लोहरदगा एवं गिरिडीह के साथ ग्रुप बी में रखा गया है जिसके सारे मैच बोकारो में खेले जाएंगे. पश्चिम सिंहभूम का पहला मैच 1 अप्रैल को धनबाद से, दूसरा मैच 2 अप्रैल को सिमडेगा से तीसरा मैच 4 अप्रैल को लोहरदगा से तथा अंतिम लीग मैच 5 अप्रैल को गिरिडीह से खेला जाएगा. टीम यदि सुपर डिवीजन के लिए क्वालीफाई करती है तो सुपर डिवीजन के मुकाबले 7 एवं 8 अप्रैल को रांची में खेले जाएंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sweep-program-organized-to-increase-voting-percentage/">आदित्यपुर

: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन

चाइनीस टीम की सूची

डेविड सागर मुंडा (कप्तान), साकेत कुमार सिंह (उप कप्तान), अनिस कुमार दास, आमर्त्य चौधरी, आशीष कुमार सिंह, मोईब अब्बास (विकेट कीपर), ह्रितिक सेठ, वरुण कुमार सिंह, गौरव सिंह, महावीर मुखी, सत्यम सिंह, क्रिश अग्रवाल, रोहित बरजो, यशराज, अमित राज सिंहदेव, कोच : प्रणय कुमार. मैनेजर : तेजनाथ लकड़ा. इसे भी पढ़ें : दहेज">https://lagatar.in/dowry-system-is-the-biggest-evil-inder-singh-namdhari/">दहेज

प्रथा सबसे बड़ी कुरीति : इंदर सिंह नामधारी

किरीबुरु : जोजोगुटू में मागे पर्व में नाचे मानकी, मुंडा, मुखिया व ग्रामीण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Jojogutu.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती जोजोगुटू गांव में मागे पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. मागे पर्व का शुभारम्भ गांव के दिउरी मंगल देवगम, बिक्रम देवगम, ठाकुर देवगम, बगना देवगम, विंजराय होनहागा ने सारीसारी देशाउली सरना स्थल में पारम्परिक तरीके से पूजा अर्चना कर किया. इस दौरान तमाम लोगों की सुख शांति, समृद्धि, निरोध काया, आपसी प्रेम व भाईचारे, उन्नति आदि की कामना की. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-saw-mill-and-wood-seized-operator-arrested/">गढ़वा

: आरा मिल व लकड़ी जब्त, संचालक गिरफ्तार
इसके पश्चात सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम, मुंडा कानुराम देवगम, मुखिया मुन्नी देवगम, मान सिंह चाम्पिया, शंकर सोरेन, लक्ष्मण सांडिल, मुंडा जामदेव चाम्पिया, मुंडा बिनोद बारीक, मंगल देवगम, भुवनेश्वर देवगम, अजय लेमाई आदि ने पारम्परिक तरीके से सामूहिक नृत्य में शामिल हुये. देर रात तक सामूहिक नृत्य का आयोजन होना है. छोटानागरा थाना पुलिस भी विधि व्यवस्था में लगी है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-hari-naam-sankirtan-concluded-with-dadhi-mahotsav/">बहरागोड़ा

: दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ हरि नाम संकीर्तन

डुमरिया : सांसद विद्युत वरण महतो  संकीर्तन में हुए शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Dumaria-Manikpur-MP.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : सांसद विद्युत वरण महतो शनिवार को डुमरिया के मानिकपुर पंहुचे. मानिकपुर में आयोजित हरी नाम संकीर्तन के अंतिम दिन ग्रामीणों के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया, क्षेत्र की मंगल कामना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-50-thousand-rupees-stolen-by-breaking-the-locks-of-two-houses-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में दो घरों का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी
सांसद ने इस अवसर पर कहा कि हरीनाम संकीर्तन के आयोजन से क्षेत्र में खुशहाली आती है. इधर डुमरिया में कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया. मौके पर भाजपा नेता बसंत मदिना, मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक, संबरन पात्र, मृत्युंजय दंडपाट, किशोर कुमार गिरी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp