Search

 
 
 

चाईबासा : जल जीवन मिशन के तहत जुड़ेंगे 19 गांव, तिथिवार होगा विशेष कार्यक्रम

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उत्सव कैंपेन के आलोक में जिलास्तरीय कार्य योजना तैयार करने को लेकर समाहरणालय के सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बुधवार को उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.बुका उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीषा कुजूर, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थिति थे.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-83rd-raising-day-celebrated-at-60th-battalion-camp-of-crpf-in-asantalia/">चक्रधरपुर

: आसनतलिया में CRPF की 60वीं बटालियन कैम्प में मना 83वां स्थापना दिवस

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य

बैठक के उपरांत उप विकास आयुक्त ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक जल जीवन मिशन योजना है. इसके तहत हर घर में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा. इसके लिए विभाग के निर्देशानुसार जिला के 19 गांव में तिथिवार विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा. योजना के सत्यापन एवं घोषणा के लिए प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय टीम का गठन होगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-boi-and-lic-officials-informed-women-groups-about-insurance/">नोवामुंडी

: बीओआई व एलआईसी के अधिकारियों ने महिला समूहों को इंश्योरेंश की दी जानकारी

12 अगस्त को होगा उत्सव कार्यक्रम

क्षेत्रीय स्थिति को समझने के लिए क्षेत्र भ्रमण, गांव में पाए गए कमियों का निदान, पेयजल पोषित गांव की घोषणा के लिये संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव एवं जलसहिया के द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त करने, गांव का सत्यापन एवं घोषणा हेतु ग्रामसभा का आयोजन, हर घर जल मोबाइल एप पर अपलोड करने एवं संबंधित घोषित गांव में आगामी 12 अगस्त को हर घर जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करने जैसे अभियान चलाये जायेंगे. उन्होने बताया कि इस संबंध में 29 से 31 जुलाई तक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता द्वारा ग्राम का भ्रमण करने वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा, लोगों को जागरूक करने सहित अन्य बिंदुओं पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही