अदालत: झारखंड हाईकोर्ट की तीन बेंचों ने किया 138 मामलों का निष्पादन
चाईबासा : नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के 24 मास्टर एथलीट होंगे शामिल
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 14 फरवरी से आयोजित 43वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के 24 मास्टर एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम का लोहा मनवाएंगे. मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के 35 से 55 से अधिक आयु वर्ग के एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. पश्चिमी सिंहभूम के चैंपियन मास्टर एथलीट विजय बाड़ा ने जानकारी दी है कि बीते दिसंबर 2022 में जमशेदपुर में हुई मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कोलकाता में आयोजित चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिला है. इस चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के एथलीट मुख्यत 100 मीटर, 200 मीटर, 400मीटर, 800 मीटर,1500 मीटर, 400 मीटर रिले दौड़, ट्रिपल जंप, लंबी कूद, ऊंची कूद, आदि विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे. इसे भी पढ़े : लोक">https://lagatar.in/lok-adalat-three-benches-of-jharkhand-high-court-executed-138-cases/">लोक
अदालत: झारखंड हाईकोर्ट की तीन बेंचों ने किया 138 मामलों का निष्पादन
अदालत: झारखंड हाईकोर्ट की तीन बेंचों ने किया 138 मामलों का निष्पादन

Leave a Comment