Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मयूरभंज में चल रहे तीन दिवसीय मिलेट फेस्टिवल में क्षेत्र के 30 किसानों ने लिया भाग

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नाबार्ड के द्वारा उड़ीसा के मयूरभंज जिले में तीन दिवसीय मिलेट फेस्टिवल लगाया गया है. नाबार्ड द्वारा चयनित पश्चिम सिंहभूम जिले के 30 किसानों के समूह ने इस फेस्टिवल में भाग लिया. विपिन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने इसमें भाग लिया. मयूरभंज जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कृषि विभाग से जुड़े पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को मोटे अनाज या मिलेट के खासियत की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-mountain-springs-started-drying-up-due-to-the-knock-of-heat-the-villagers-worried/">चाकुलिया

: गर्मी की दस्तक से ही सूखने लगे पहाड़ी झरने, ग्रामीण परेशान

मोटे अनाज का किया जाएगा उत्पादन 

[caption id="attachment_568607" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/MILET-FOOD-FESTIVAL-2-300x158.jpg"

alt="" width="300" height="158" /> मिलेट फेस्टिवल में मोटे अनाज से बने खाने के स्टॉल लगे हुए[/caption] तीन दिन तक मिलेट से बनाए गए विभिन्न पकवानों का लोगों ने आनंद उठाया. फेस्टिवल में शामिल हुए टोन्टो प्रखंड के कृषक पांडू राम हैस्सा तथा लखन हेंब्रम ने बताया कि मोटे अनाज से तैयार किया गया व्यंजन काफी स्वादिष्ट लगे. मेले में मोटे अनाज की उपलब्धियों के बारे में जो जानकारी मिली वह काफी अच्छी है इसके उत्पादन पर जोर दिया जाएगा. दल में गई महिला कृषक शुरू हेंब्रम ने कहा कि इसका उत्पादन होता है पर बड़े पैमाने पर नहीं किया जाता है. यहां पर आने के बाद तैयार भोजन सामग्रियों को देखकर इसकी खेती को और बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-mountain-springs-started-drying-up-due-to-the-knock-of-heat-the-villagers-worried/">चाकुलिया

: गर्मी की दस्तक से ही सूखने लगे पहाड़ी झरने, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही