Search

चाईबासा : गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के दर्शन को ग्यारह तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

Chaibasa (Sukesh Kumar) : उत्तराखंड राज्य स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए चाईबासा से सोमवार को ग्यारह तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना हुआ. हेमकुंड साहिब स्थित सरोवर में स्नान करने के उपरांत सभी अरदास करवा कर प्रसाद ग्रहण करेंगे. चाईबासा, जमशेदपुर, रांची तथा कानपुर से कुल मिलाकर डेढ़ सौ तीर्थ यात्रियों का जत्था तीर्थ के लिए हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा दर्शन के लिए जा रहा है. गुरुद्वारा नानक दरबार चाईबासा से रवाना होने के पूर्व अरदास की गई कि वाहेगुरु जी सभी तीर्थ यात्रियों के अंग संग सहाई रहें ताकि तीर्थ यात्रा निर्विघ्न पूरी हो. सभी को प्रसाद वरताया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-tata-steel-and-environment-department-celebrated-world-ozone-day-with-school-children/">नोवामुंडी

: टाटा स्टील व पर्यावरण विभाग ने स्कूल बच्चों के साथ मनाया विश्व ओजोन दिवस

अध्यक्ष, सचिव व समूह साध संगत ने जत्थे को किया रवाना

अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर, सचिव जसपाल सिंह भमरा एवं समूह साध संगत ने जत्थे को रवाना किया. चाईबासा से स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रजिंदर कौर वालिया के नेतृत्व में रौनक सिंह खोखर, बलबीर कौर, रंजीत सिंह भमरा, सतनाम सिंह कंबो, रजवंत कौर, गगनदीप सिंह वालिया, परनीत कौर, दमन वीर सिंह वालिया, वाणी कौर एवं इंद्रवीर सिंह जत्थे में शामिल होकर तीर्थ यात्रा के लिए गए. गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के दर्शन करके ऋषिकेश होते हुए पाऊंटा गुरुद्वारा के दर्शन करके मसूरी होते हुए पंजाब में अमृतसर जाएंगे. वहां स्वर्ण मंदिर गुरुद्वारा में दरबार साहिब के दर्शन करके अरदास कराकर प्रसाद एवं लंगर छकेंगे. 14 दिनों की तीर्थयात्रा करके एक अक्टूबर को चाईबासा आएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp