Search

 
 
 

चाईबासा: आधुनिक प्रेक्षागृह व बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक केंद्र निर्माण कराया जाए- त्रिशानु राय

पश्चिमी सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सोमवार को जिला के उपायुक्त चंदन कुमार को पत्र लिखकर एक आधुनिक प्रेक्षागृह सह बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक केन्द्र निर्माण कराये जाने की मांग की है.
 

Sukesh Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सोमवार को जिला के उपायुक्त चंदन कुमार को पत्र लिखकर एक आधुनिक प्रेक्षागृह सह बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक केन्द्र निर्माण कराये जाने की मांग की है.

 

उपायुक्त को लिखे पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में एक भी रंगशाला नहीं है. जहां कलाकार अपनी नाट्यकला, ललितकला, नृत्य एवं संगीतकला के साथ-साथ साहित्यिकी का अभ्यास और प्रदर्शन कर सकें.

 

किसी भी राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य वहां के समाज का जीवन दर्शन होती है तथा राज्य एवं जिला के विकास का घोतक भी जिससे यहां भी सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण हो सके.

 

केंद्र नहीं रहने की स्थिति में स्थानीय कलाकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. श्री राय ने अनुरोध करते हुए कहा कि कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर इस दिशा में कार्यवाही की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही