Search

 
 
 

चाईबासा : रामनवमी शोभायात्रा में डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई

 
Chaibasa : रामनवमी को लेकर सदर थाना परिसर में बुधवार शाम को महावीर मंडल व रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. बैठक चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि जैन व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो के संयुक्त अध्यक्षता में की गई. मौके पर सदर एसडीएम ने बताया कि सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में धार्मिक जुलूस आयोजन के दौरान पूर्व से रिकॉर्डेड गीत और डीजे के प्रयोग पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड प्रक्रिया के सुसंगत धारा तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-fog-in-the-morning-and-strong-sunlight-during-the-day/">गिरिडीह

: सुबह कोहरा व दिन में तेज धूप

सदस्यों ने आदेश का अनुपालन करते हुए शोभायात्रा निकालने पर जताई सहमति

  इस दौरान सरकार द्वारा पारित आदेश का अनुपालन करते हुए सभी अखाड़ों के सदस्यों ने रामनवमी की शोभायात्रा निकालने पर सहमति प्रदान की. साथ ही सभी अखाड़ा समिति शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे. इस मौके पर सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी, चाईबासा नगरपरिषद के नगर प्रबंधक सहित महावीर मंडल के पदाधिकारी व 42 अखाड़ों के सदस्य और चाईबासा शहरी क्षेत्र अंतर्गत डीजे संचालक उपस्थिति थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-srk-kamlesh-honored-dr-manish-dudhiya-on-world-health-day/">जमशेदपुर

: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एसआरके कमलेश ने किया डॉ. मनीष दूधिया को सम्मानित
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही