Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जैक इंटर आर्टस में अकाश भुईयां व कॉमर्स में आशीष साव बना जिला टॉपर

Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मंगलवार को इंटरमीडिएट कॉमर्स व आर्टस् का परिणाम जारी किया गया. संत जेवियर्स इंटर कॉलेज लुपंगुटु के आशीष साव ने कॉमर्स में 500 में से 459 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. जबकि आर्टस् में आरटीसी इंटर कॉलेज मनोहरपुर के आकाश भुईयां 500 में से 439 अंक हासिल कर पश्चिम सिंहभूम का जिला टॉपर बना है. कॉमर्स में चाईबासा संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का जलवा रहा. इसी तरह आर्टस् में चाईबासा तोरसिंदरी एकलव्य मॉडल प्लस टू हाई स्कूल का परिणाम बेहतर रहा. टॉप टेन में ही चार विद्यार्थी ने अपनी जगह बनायी है. इसी तरह संत जेवियर्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का भी बेहतर परिणाम रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jack-released-the-results-of-arts-and-commerce-the-graph-of-the-district-dropped-in-both-girl-students-ahead/">जमशेदपुर

: जैक ने किया आर्टस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, दोनों में जिले का ग्राफ गिरा, छात्राएं आगे

कॉमर्स टॉप टेन में ये विद्यार्थी हैं शामिल

पश्चिम सिंहभूम के कॉमर्स टॉप टेन में संत जेवियर्स इंटर कॉलेज, लुपुंगगुट्टू का आशीष साव को 459 अंक, चाईबासा संत जेवियर्स गर्लस इंटर कॉलेज की राजेश्वरी को 452 अंक, चाईबासा संत जेवियर्स गर्लस इंटर कॉलेज की शालू मुखर्जी को 444 अंक, एकलव्य मॉडल प्लस टू हाई स्कूल तोरसिंदरी के नेलेन बोबोंगा 444 अंक, चाईबासा एकलव्य मॉडल प्लस टू हाई स्कूल तोरसिंदरी की दीपा सामद को 439 अंक, चाईबासा संत जेवियर्स गर्लस इंटर कॉलेज की दिशा तिवारी को 435 अंक, चाईबासा संत जेवियर्स गर्लस इंटर कॉलेज की कुमकुम महतो को 434 अंक, संत जेवियर्स गर्लस इंटर कॉलेज की कोमल कुमारी गुप्ता को 433 अंक, जगन्नाथपुर गवर्नमेंट रुसेल प्लस टू हाई स्कूल को अनिल बोबोंगा को 433 अंक और चाईबासा के एकलव्य मॉडल प्लस टू हाई स्कूल तोरसिंदरी की मालती सोरेन को 432 अंक प्राप्त हुए है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-imprisonment-to-two-people-in-two-separate-murder-cases/">चाईबासा

: दो अलग-अलग हत्याकांड मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास

य हैं जिले के आर्टस् टॉप टेन

वहीं, पश्चिमी सिंहभूम आर्टस् टॉप टेन में मनोहरपुर आरटीसी इंटर कॉलेज उंधन के आकाश भुइयां को 439 अंक, जैंतगढ़ एसएस हाई स्कूल की नेहा फिरदौस को 438 अंक, चाईबासा एकलव्य मॉडल प्लस टू हाई स्कूल तोरसिंदरी की पूजा मुर्मू को 438 अंक, एकलव्य मिडिल प्लस टू एच/एस तोरसिंदरी की दीप्ति पूर्ति को 436 अंक, चक्रधरपुर मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल के तकदीश सेहर को 435 अंक, चक्रधरपुर मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल के दीपा प्रमाणिक को 435 अंक, चाईबासा तोरसिंदरी स्थित एकलव्य मॉडल प्लस टू हाई स्कूल की सानिया बारी को 435, चाईबासा संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की शाहिस्ता परवीन को 432 अंक और चाईबासा तोरसिंदरी स्थित केराइ एकलव्य मॉडल प्लस टू हाई स्कूल की अनिता को 431 अंक मिले है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही