Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अनुराग संजय पूर्ति के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट टीम की घोषणा

Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 21 मार्च से रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर एचपी बोधनबाला ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाले अंतर जिला सीनियर (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 में भाग लेने वाली पश्चिमी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई है. अनुराग संजय पूर्ति को एक बार पुनः टीम की कमान सौंपी गई है. मालूम हो कि अनुराग संजय की कप्तानी में ही गत सत्र में पश्चिमी सिंहभूम की टीम इस प्रतियोगिता में फाइनल खेलकर उप विजेता बनी थी. गत सत्र में टीम को फाइनल मुकाबले तक ले जाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व रणजी क्रिकेटर एवं वर्तमान में सेरसा चक्रधरपुर से खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज मधुसूदन तंतुबाई को एक बार पुनः टीम का कोच सह मैनेजर नियुक्त किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन गुरजीत सिंह सोनी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय सीनियर चयन समिति की सोमवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में हुई बैठक में किया गया. चयनित टीम 20 मार्च को रांची के लिए प्रस्थान करेगी. वहां पश्चिमी सिंहभूम का पहला लीग मैच 21 मार्च को पाकुड़ से, दूसरा मैच 22 मार्च को जामताड़ा से एवं अंतिम लीग मैच 23 मार्च को जमशेदपुर से निर्धारित है. पश्चिमी सिंहभूम की टीम अगर सेमी फाइनल में प्रवेश करती है तो सेमीफाइनल के मैच 31 मार्च को और फाइनल मैच 2 अप्रैल को खेला जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-organized-workshop-on-leadership-and-administrative-capacity-enhancement/">जमशेदपुर

: नेतृत्व व प्रशासनिक क्षमता वृद्धि विषय पर युवा ने किया कार्यशाला आयोजित

टीम इस प्रकार है 

1.  अनुराग संजय पूर्ति (कप्तान) 2.  अरविंद कुमार (विकेटकीपर) 3.  जयप्रकाश राजपूत 4.  मयंक पॉल 5.  समीक कर्मकार 6.  प्रियांशु श्रीवास्तव 7.  कुमार करण 8.  हिमांशु शर्मा 9.  हर्ष कुमार 10. मो. साकिब 11. उमर मलिक 12. वरुण कुमार सिंह 13. अजीत कुमार सिंह 14. आयुष पाल 15. विशाल टी साव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही