Search

 
 
 

चाईबासा : डिग्री कॉलेज मनोहरपुर प्रभारी व कोल्हान विवि के स्पोर्ट्स प्रभारी के लिए मांगा आवेदन

 
Chaibasa (sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डिग्री कॉलेज मनोहरपुर प्रभारी पद व कोल्हान विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज के लिए विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों से आवेदन मांगा गया है. इच्छुक शिक्षक 5 दिनों के अंदर अपना आवेदन और बायोडाटा विश्वविद्यालय में जमा कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है. इसमें बताया गया कि ऐसे शिक्षक आवेदन करें जो योग्य हैं. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स प्रभारी का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब नए प्रभारी के लिए आवेदन मांगा गया है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-the-main-objective-of-eco-tourism-is-to-promote-tourism-and-connect-people-with-livelihood-joba/">बंदगांव

: इको टूरिज्म का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को आजीविका से जोड़ना है : जोबा
कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि दोनों पद के लिए फिलहाल आवेदन मांगा गया है. आवेदन आने के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. डिग्री कॉलेज मनोहरपुर के प्रभारी के लिए राजभवन आवेदन को भेजा जाएगा. जिसके बाद वहां से स्वीकृति मिलते ही उनका योगदान मनोहरपुर डिग्री कॉलेज में कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही