Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने सेना के जवान जसपीयर गुडिया हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल जवान की पत्नी शुरु सामड उर्फ प्रीति सामड और उसके साला किशोर सामड को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद किया है. गौरतलब है कि चार मई 2022 को सेना के जवान का शव जली हुई अवस्था में बरामद हुआ था.
एसपी ने किया था एसआईटी का गठन
एसपी आशुतोष शेखर ने डीएसपी दिलिप खलखो के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. अनुसंधान के क्रम में एसआईटी के सदस्यों द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए तकनीकी कोष की सहायता से कांड का उद्भेदन किया गया. उद्धभेदन के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि मृतक जसपीयर गुडिया भारतीय सेना का जवान था तथा अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी शुरु सामड उर्फ प्रीति सामड के साथ मारपीट करता था. जिसके कारण प्रीति सामड ने अपने छोटे भाई किशोर सामड और मोरा सिंकू नामक अपराधी को 70 हजार रुपये देकर योजनाबद्ध तरीके से जसपीयर गुडिया को सकोसाई स्थित उसके घर में नशे का पाउडर देकर बेहोश कर दिया. उसके बाद लोहे के संबल से छाती एवं सिर में मारकर हत्या कर दी.
हत्या के बाद शव को लगाया ठिकाना
हत्या के बाद जसपीयर गुडिया के शव को फोर्ड फिगो गाड़ी की डिक्की में डालकर गितिलादर स्थित अपने घर ले गया और गाड़ी को तिरपाल से ढक दिया. उसके बाद दिन में किशोर सामड़ और मोरा सिकू ने शव को ठिकाने लगाने के लिए मोटरसाइकिल से घुम-घूम कर जगह की तलाश की. एक मई 2022 की रात जसपीयर गुडिया के के शव को तांतनगर ओपी स्थित छोटा कोईता जंगल में ले जाकर पहचान छिपाने की नीयत से पेट्रोल डालकर जला दिया.
इसे भी पढ़ें – मैं">https://lagatar.in/i-have-been-a-judge-for-23-years-no-one-told-me-how-to-decide-a-case/">मैं
23 सालों से जज हूं, मुझसे किसी ने भी नहीं कहा, किसी केस में फैसला कैसे करना है [wpse_comments_template]
23 सालों से जज हूं, मुझसे किसी ने भी नहीं कहा, किसी केस में फैसला कैसे करना है [wpse_comments_template]

Leave a Comment