Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बीजेपी के इशारे पर राज्यपाल ने वापस किया स्थानीयता विधेयक – सोनाराम

[caption id="attachment_540879" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chaibasa-Sonaram-Devgam.jpg"

alt="" width="600" height="586" /> सोनाराम देवगम.[/caption] Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंडी जन भावना के अनुरूप झारखंड विधान सभा से पारित खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक को झारखंड के राज्यपाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर राज्य सरकार को वापस कर दिया गया है. यह बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने कही. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम जनों की सरकार के द्वारा विधान सभा से पारित खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक को राज्यपाल पर अनावश्यक दबाव बनाकर झारखंडी हितों की अनदेखी कर यहां के मूलवासियों-आदिवासियों के अस्तित्व को मिटा देना चाहती है. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hearing-on-vedanta-groups-proposal-will-be-held-in-nclt-court-on-february-20/">जमशेदपुर

: 20 फरवरी को एनसीएलटी कोर्ट में वेदांता ग्रुप के प्रस्ताव पर होगी सुनवाई

31 जनवरी को चाईबासा में बीजेपी का पुतला दहन करेगा - झामुमो

भाजपा का यह करतूत यह साबित करने के लिए काफी है कि भाजपा झारखंड विरोधी है. आदिवासी मूलवासी और झारखंड के मूलनिवासियों की विरोधी है. राज्यवासियों के जन भावना के विपरीत भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर राज्यपाल द्वारा स्थानीयता विधेयक को राज्य सरकार को वापस किये जाने के विरोध में 31 जनवरी को पोस्ट आफिस चौक, चाईबासा में शाम 5.30 बजे, भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही