Search

 
 
 

Chaibasa: छोटानागरा में डायन का आरोप लगा महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश

Nowamundi: पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. महिला ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाई. इसके बाद मंजू गोप भागकर गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल के घर पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. गला दबाने के कारण महिला के गले पर गहरे निशान पड़ गए हैं.
 
डायन का आरोप लगा महिला की हत्या की कोशिश

Amit Kumar

Nowamundi: सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुईआ गांव में रक्षाबंधन की रात अंधविश्वास के चलते एक महिला की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है. दुईआ गांव निवासी मंजू गोप (35) गांव के ही एक व्यक्ति के घर से काम कर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में खड़े गांव के ही राम गोप उर्फ ऊंतू गोप ने उस पर हमला कर दिया. 

 

इसे भी पढ़ें:


पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. महिला ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाई. इसके बाद मंजू गोप भागकर गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल के घर पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. गला दबाने के कारण महिला के गले पर गहरे निशान पड़ गए हैं. 


घटना के बाद से महिला काफी डरी और सहमी है. मंजू गोप ने आरोप लगाया कि राम गोप उसे डायन समझता है और इसी अंधविश्वास के चलते उसकी हत्या करने का प्रयास किया. पीड़िता ने बताया कि वह 29 अगस्त को छोटानागरा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही