Search

 
 
 

Chaibasa: चाकोपसाई में वन पट्टा को लेकर जागरूकता अभियान, अबतक नहीं मिला वन अधिकार का लाभ

चाईबासा अंचल के वन ग्राम चाकोपसाई में बुधवार को वन पट्टा निर्गत कराने को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता को लेकर बैठक हुई. बैठक का आयोजन डोवलपमेंट ऑफ झारखंड ऑर्गेनाइजेशन नेटवर्क इन कोल्हान ओमनिपोटेंट संस्था एवं कोल्हान रक्षा संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: चाईबासा अंचल के वन ग्राम चाकोपसाई में बुधवार को वन पट्टा निर्गत कराने को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता को लेकर बैठक हुई. बैठक का आयोजन डोवलपमेंट ऑफ झारखंड ऑर्गेनाइजेशन नेटवर्क इन कोल्हान ओमनिपोटेंट संस्था एवं कोल्हान रक्षा संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. 


बैठक में बताया गया कि चाकोपसाई वन ग्राम में लगभग 50 परिवार पिछले करीब 100 वर्षों से निवास करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी ग्रामीण को वन पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है. ग्रामीणों को वन अधिकार एवं वन पट्टा से संबंधित प्रावधानों तथा इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी गई. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं वन पट्टा प्राप्त करने की मांग रखी. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

उपस्थित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग करने की बात कही. कोल्हान रक्षा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डिबार जोंकों ने कहा कि चाकोपसाई वन ग्राम में लगभग 50 परिवार लंबे समय से निवास करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी परिवार को वन पट्टा नहीं मिलना गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को उनके वैधानिक वन अधिकारों की जानकारी देना और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए जागरूक करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. 


कहा कि प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग है कि चाकोपसाई के पात्र ग्रामीणों के दावों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार जल्द वन पट्टा निर्गत किया जाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जारी रहेगी. रविंद्र मंडल ने कहा कि चाकोपसाई वन ग्राम के ग्रामीण पीढ़ियों से यहां रहकर अपनी आजीविका चला रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें अब तक वन अधिकार का लाभ नहीं मिल पाया है. 


उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देकर अपने अधिकार के लिए दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया. पात्र परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संगठन ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. बैठक में बबलू जामुदा, मेघराई मारंडी, सघुचरण हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से पात्र परिवारों को नियमानुसार वन पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही