Search

चाईबासा : 11 कस्तूरबा विद्यालयों में बनेंगे बैडमिंटन व बास्केट बॉल कोर्ट

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : उपायुक्त के निर्देश के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला के 11 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में बैडमिंटन तथा बास्केट बॉल कोर्ट बनाये जा रहे हैं. बैडमिंटन व बास्केट बॉल कोर्ट बनने से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को भी इन खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. जिले के 11 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बंदगांव, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, झींकपानी, कुमारडुंगी, टोंटो, नोआमुंडी, मंझगांव, तांतनगर, खूंटपानी, गोईलकेरा में बैडमिंटन तथा बास्केटबॉल कोर्ट और एक सोनुआ केजीवीभी में बास्केटबॉल और चार झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, हाटगम्हरिया, आनंदपुर में उक्त दोनों कोर्ट तथा मनोहरपुर, सोनुआ में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण स्थल उपलब्धता के अनुसार प्रारंभ हुआ है. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/according-to-the-tribal-tradition-the-last-rites-of-dr-karma-oraon-were-performed-in-masana/">आदिवासी

परंपरा के अनुसार मसना में हुआ डॉ करमा उरांव का अंतिम संस्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp