Search

 
 
 

चाईबासाः भाजपाइयों ने राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जगनाथपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई. इसके बाद प्रखंड कार्यालय के समीप प्रदर्शन कर बीडीओ को मांगपत्र सौंपा गया.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार व सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने सभी बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा. जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, बंदगांव, मझंगांव, टोंटो, नोवामुंडी, जगनाथपुर समेत सभी प्रखंड कार्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया. जगनाथपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई. इसके बाद प्रखंड कार्यालय के समीप प्रदर्शन कर बीडीओ को मांगपत्र सौंपा गया.

इसी तरह मझगांव में धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुवर गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा. चक्रधरपुर में भाजपा जिला मंत्री सुरेश साव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली. मनोहरपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष किशोर डागा के नेत्तृत्व में धरना-प्रदर्शन के बाद डीसी के नाम बीडीओ शक्ति कुंज को 14 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया.

Uploaded Image

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही