Search

 
 
 

चाईबासा : बड़ा झींकपानी से भाजपा ने शुरू किया दीवार लेखन अभियान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रखंड टोंटो द्वारा सोमवार को दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. भाजपा ने बूथ संख्या-265 बड़ा झीकपानी में दीवार "एक बार फिर से भाजपा सरकार" लिखा गया और कमल का फूल बनाया गया. प्रताप कटियार ने कार्यकर्ताओं, आमजनों को बताया गया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है. आने वाले दिनों में और भी ऐसी कई योजनाएं भारत सरकार चलाने वाली है जिसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. पूर्व की सरकारों के कार्यकाल को भी देखा है. सभी सरकारों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, लेकिन जब से भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से आज तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-national-party-status-snatched-from-ncp-tmc-and-cpi/">बड़ी

खबर : NCP, TMC और CPI से छीना नेशनल पार्टी का दर्जा, Aap बनी राष्ट्रीय पार्टी
हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के आम चुनाव में यहां से भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाएं और मोदी के हाथ को मजबूत करें, तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष लेबेया लगुरी, भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन तियू,सोदा खण्डाईत, अर्जुन दास, महेश्वर दास, प्रताप हांसदा, चक्रधर हांसदा, बादल दास, लक्ष्मण हांसदा, सिंगराई हांसदा, मोहन सिंह हांसदा, भीमा हांसदा, निराकर पान, मनोज दास, मिथुन दा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही