Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों को बायजू ने टेबलेट प्रदान किया

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर समाहरणालय स्थित सभागार में जेईई की तैयारी कर रहे 30 छात्रों को बायजू की तरफ से टेबलेट प्रदान किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से सहायक दंडाधिकारी सह सहायक समाहर्ता ओम प्रकाश गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील उपस्थित रहे. सहायक दंडाधिकारी सह सहायक समाहर्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित किया जा रहा है ताकि इसके माध्यम से बच्चे बेहतर पढ़ाई करें और अच्छी तरह से जेईई की तैयारी कर सके. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-crowd-gathered-in-the-public-meeting-of-jharkhandi-bhasha-khatian-sangharsh-samiti-organized-in-kuchai/">खरसावां

: कुचाई में आयोजित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की जनसभा में उमड़ी भीड़

नि:शुल्क कोचिंग भी दिया जाएगा

लाभार्थी टेबलेट का उपयोग कर टेक्नोलॉजी एवं पठन-पाठन के प्रति अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपना स्किल डेवलप भी कर सकेंगे. इसके साथ ही छात्रों को बायजू के द्वारा दो वर्ष तक जेईई परीक्षा हेतु नि:शुल्क कोचिंग दिया जाएगा, जो इनके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा. मौके पर बायजू के प्रोग्रम मैनेजर शोमाली मुखर्जी एवं एमजीएनएफ पश्चिमी सिहभूम के शुभम उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही