- चैम्बर में 44 महिला व 454 पुरुष सदस्यों के साथ कुल 498 सदस्य
- पिल्लई टाउन हॉल में हुई चैम्बर की 14वीं आमसभा
: कांवड़ यात्रा में भूत प्रेत की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, लगे बोलबम के जयकारे पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल ने कहा कि चाईबासा चैम्बर एक मजबूत व्यावसायिक संस्था पहले थी, अब और भी सशक्त हो गई है. चाईबासा चैम्बर के उपाध्यक्ष शिबूलाल अग्रवाल एवं विकास गोयल ने भी सभा को संबोधित किया. सचिव नीरज संदवार के द्वारा सत्र 23-25 के प्रथम वर्ष में चैम्बर द्वारा किए गये कार्यों को सिलसिलेवार रूप से सदन में प्रस्तुत किया गया. कोषाध्यक्ष राजीव खिरवाल ने सत्र 2023-2025 में किए गए आय-व्यय का ब्योरा सदन में प्रस्तुत किया. तत्पश्चात चाईबासा चैम्बर के कार्य समिति की 142वें एवं सत्र 23-25 की 7वीं बैठक में पारित प्रस्ताव को अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल द्वारा सदन में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया. प्रस्ताव को उपस्थित सदस्यों के 95% से ज्यादा सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ. इसके उपरांत कोटक महिंद्रा बैंक के आग्रह पर बैंक प्रबंधक द्वारा पश्चिम सिंहभूम जिले के व्यवसायियों को बैंक द्वारा प्रदत्त लाभ एवं सुविधाओं से अवगत करवाया गया. भोजनावकाश के उपरांत चैम्बर की सभी उप समितियों के सभापति द्वारा सत्र 23-25 की प्रथम वर्ष में अपने-अपने द्वारा किए गए कार्यों का विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-20th-blood-donation-camp-of-new-ekta-club-on-15th/">Jamshedpur
: न्यू एकता क्लब का 20वां रक्तदान शिविर 15 को
प्रश्नकाल में सदस्यों ने पूछे सवाल
प्रश्नकाल के दौरान चाईबासा चैम्बर के सम्मानित सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का अध्यक्ष द्वारा सारगर्भित उत्तर दिया गया. प्रश्नकाल के दौरान चैम्बर के सम्मानित सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं. इसे अंकित कर लिया गया और कार्य समिति की अगली बैठक में प्रस्तावित करने का फैसला हुआ. आमसभा की कार्रवाई समाप्त होने पर चाईबासा चैम्बर की संविधान की धारा 13 एच के तहत तत्काल 14वां वार्षिक आमसभा की संपुष्टि की गई. इसके उपरांत चाईबासा चैम्बर के संयुक्त सचिव हाजी वकील खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. राष्ट्रीय गान के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की गई. सभा समाप्ति के उपरांत चाईबासा चैम्बर ने इस वर्ष दो सदस्यों को खोया है. दिवंगत राजकुमार अग्रवाल एवं मनोज प्रसाद को श्रद्धांजलि देने हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया. वार्षिक आमसभा में चाईबासा चैम्बर के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, विभिन्न उप समितियों के सभापति, संस्थापक सदस्य समेत कुल 205 सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-van-driver-accused-of-brutality-with-girl-sent-to-jail/">Jamshedpur: बच्ची के साथ दरिंदगी का आरोपी वैन चालक भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment