Search

 
 
 

चाईबासा : चाईबासा लीग फुटबॉल टुर्नामेंट सात जुलाई से होगा आरंभ

 
Chaibasa : चाईबासा लीग फुटबॉल टुर्नामेंट सात जुलाई से आरंभ किया जाएगा. इसके सफल के लिये टीके मित्रा की अध्यक्षता में रविवार को सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोशिएशन कार्यालय में बैठक की गई. इसमें एसएसए लीग संचालन समिति का गठन किया गया. इस संचालन समिति के मुख्य संरक्षक मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर (एसएसए महासचिव सह जेएफए अध्यक्ष पेयजल व स्वच्छता मंत्री झारखंड सरकार ), मुख्य सलाहकार तपन कुमार मित्रा, अध्यक्ष अर्जुन बानरा, सचिव कुल चन्द्र कुजूर, सह सचिव एहसान, कोषाध्यक्ष मानकी कुदादा को संचालन समिति के पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया है. इसे भी पढ़े : खूंटपानी">https://lagatar.in/khuntpani-union-minister-arjun-mundas-visit-to-khuntpani-block-on-july-5/">खूंटपानी

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का खूंटपानी प्रखंड दौरा पांच जुलाई को

44 क्लबों के बीच खेला जाएगा टुर्नामेंट

वहीं, सुबोध खंडाइत, लव आल्डा, जीतु बारी, दिलीप बरहा, विकास बालमुचू, रंजीत सवैया को संचालन समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. साथ ही तकनीकी समिति में कुलचंद्र कुजूर लव आल्डा, जीतु बारी, तुराम देवगम को शामिल किया गया है. विदित हो कि लीग को तीन ग्रुप सुपर डिवीजन ए व बी में बांटा गया है. यह टुर्नामेंट 44 क्लबों के बीच में खेला जाएगा. इसे भी पढ़े : गुमला">https://lagatar.in/three-naxalites-coming-to-saranda-area-through-gumla-arrested/">गुमला

के रास्ते सारंडा क्षेत्र में आ रहे तीन नक्सली गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही