Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल में बच्चे की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : मंझारी प्रखंड अतंर्गत लमझारी के राहुल बिरूवा (5) की मौत शुक्रवार रात को सदर अस्पताल चाईबासा में डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हो गई. परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि राहुल की मौत चिकित्सक की लापरवाही के कारण हुआ है. परिजनों (मृतक की मां बासमंती बिरूवा) ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर पुत्र के मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. वहीं मंझारी जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई तथा परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राहुल (मृतक) का अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. तबीयत बिगड़ने से परिजनों ने राहुल को मंझारी के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. जहां उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई. परिजनों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल लाया. जहां समय पर चिकित्सा नहीं मिलने से राहुल स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-used-to-snatch-from-stolen-vehicles-to-fulfill-his-hobby-four-arrested/">जमशेदपुर

: शौक पूरा करने के लिए चोरी की गाड़ियों से करते थे छिनतई, चार गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही