Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नगर परिषद ने पूजा पंडालों में स्वच्छता बनाए रखने का किया अनुरोध

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नगर परिषद के सभागार में नप अधिकारियों द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न पूजा समितियों के संचालकों के साथ बैठक की गई. इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज ने सभी पूजा समितियों एवं संचालकों से अपने-अपने पूजा पंडालों में स्वच्छता बनाए रखने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने से न केवल हमारा शहर पूजा के दौरान स्वच्छ रहेगा, बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं को भी किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. नगर परिषद द्वारा बताया गया कि पूजा के दौरान शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित कर उसे बनाने का कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-caught-with-arms-sanjay-lohar-was-sent-to-jail-by-the-police/">आदित्यपुर

: आर्म्स के साथ पकड़ाया संजय लोहार को पुलिस ने भेजा जेल

स्वच्छता के मानकों को ध्यान रखने वाले पंडालों को किया जाएगा पुरस्कृत

वहीं, मेरी टोला पूजा पंडाल समिति के पदाधिकारी ने श्मशान काली के पास एकत्र कचरे को साफ कराने पर जोर दिया. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि पूजा के दौरान साफ-सफाई की जो प्रक्रिया शुरू होगी वह नियमित रूप से जारी रहेगी. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि यदि वे स्वेच्छा से इस सफाई में अपना सहयोग देना चाहते हैं, तो वे भी अपना योगदान अवश्य करें. इस पूजा में स्वच्छता के मानकों को ध्यान रखने वाले पूजा पंडालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-had-there-been-arrangements-like-chhath-at-jiutia-there-would-have-been-no-accidents-on-the-river-ghats/">जमशेदपुर

: जिउतिया पर छठ जैसे इंतजाम होते तो नदी घाटों पर नहीं होते हादसे
उन्होंने बताया कि इसके लिए न्यूनतम स्वच्छता मानक तैयार किए जाएंगे. इसमें प्लास्टिक का बिल्कुल ही प्रयोग न किया जाए, पंडाल के भीतर व आसपास की जगह पर पूरी सफाई हो और प्लास्टिक के बदले किसी भी डिग्रेडेबल आर्टिकल से निर्मित उत्पाद का इस्तेमाल किया जाए. जिन पंडालों में इनका इस्तेमाल दिखेगा या ये मानक पूरे किए जाएंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. इस मौके पर विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-there-is-a-flurry-of-agitation-among-the-displaced-regarding-water-storage-in-the-dam/">चांडिल

: डैम में जल भंडारण को लेकर विस्थापितों के बीच आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही