Search

 
 
 

चाईबासा : नप कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाते हुए कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज व कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र महतो के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे से सफाई अभियान चलाया गया. इस अभियान में फल गली, रामू होटल चौक से दादा-दादी पार्क तक सफाई की गई. इस दौरान नगर परिषद के सफाई मित्रों के साथ कदम से कदम मिला कर वार्ड पार्षद नीतेश दोदराजका, कौशल्या देवी, पवन शर्मा, हृदय शंकर बिरुआ, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर जितेन्द्र ज्योतिष, नेहा निषाद, श्रोहन निषाद एवं स्थानीय निवासियों ने श्रमदान कर सफाई कार्य में योगदान दिया. वहीं, शनिवार काे मुफसिल थाना से बड़ा बाजार डाउन तक अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-preparations-for-shardiya-navratri-are-in-full-swing-in-the-region-goddess-durga-is-worshiped-in-97-places/">चांडिल

: क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोरों पर, 97 स्थानों में होती है देवी दुर्गा की पूजा

शहर से सटे पंचायत क्षेत्र में फैला है कचरा

पूर्व में नगर परिषद के क्षेत्र रहे शहर के कुछ क्षेत्र अब पंचायत क्षेत्र में आ गए हैं. दुखद परिस्थिति यह है कि यहां पर नियमित रूप से सफाई एक बड़ी समस्या है, जिसका नतीजा है कि इन क्षेत्रों में कचरा फैला हुआ है. जबकि दुर्गा पूजा में इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या लोग में विभिन्न पंडालों की ओर आना-जाना करेंगे. लेकिन इन क्षेत्रों में सफाई का ध्यान न तो नगर परिषद को है और न ही संबंधित पंचायत क्षेत्र का. इसे भी पढ़े : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-raid-on-illegal-lottery-tickets-and-three-lakh-recovered-five-people-arrested/">कोडरमा

: अवैध लॉटरी को लेकर छापेमारी, टिकट और तीन लाख बरामद, पांच लोग गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही