Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : शहिद पार्क चौक में कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री का पुतला

Chaibasa (Sukesh Kumar) : ईडी का दुरुपयोग कर मंगलवार को कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी सहित सांसदों को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. महिला कांग्रेस ने शहिद पार्क चौक में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिमा बारी बोदरा ने कहा कि केंद्र सरकार जबरन कांग्रेस के सर्वमान्य नेताओं को डराने और धमकाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lecture-on-prime-ministers-skill-development-at-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेंट विषय पर व्याख्यान
इसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी और इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा. जहां ईडी और सीबीआई की जरूरत है वहां तो केन्द्र सरकार कुछ नहीं कर रही है. कांग्रेस के सर्वमान्य नेताओं के ऊपर इन एजेंसियों का दुरुपयोग कर तमाम दबाव डाले जा रहे है. मौके पर ललिता पुरती, संगीता गोप, सुनिता सिंकु, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, विश्वनाथ तामसोय, अधिवक्ता गणेश कोड़ा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रंजीत यादव आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही