Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कांग्रेस का जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन पांच को, देंगे सामूहिक गिरफ्तारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्नीपथ योजना एवं आवश्यक खाद्य पदार्थों में केंद्र सरकार के द्वारा लगाई गई जीएसटी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय चाईबासा शहीद पार्क चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही गिफ्तारियां भी दी जाएगी. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में निवर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रुप-रेखा तैयार की गई. कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-five-gang-members-with-78-stolen-bikes/">जमशेदपुर

: पुलिस ने चोरी की 78 बाइक के साथ गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा

देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर - अम्बर राय चौधरी

प्रदर्शन के दौरान सामूहिक गिफ्तारी देना भी सुनिश्चत किया गया है. प्रदर्शन में मुख्य रुप से झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जिला के संयोजक कुमार राजा, पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चाम्पिया उपस्थित रहेंगे. चौधरी ने कहा की आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. पेट्रोल, गैस से लेकर खाद्य तेल, दाल जैसी जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. डब्बा बंद अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अप्रत्याशित ढंग से जीएसटी लगाने के कारण महंगाई और बढ़ी है. देश में बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रही है. चौधरी ने कहा कि गांवों एवं शहरों में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में हर जगह बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-do-not-take-toll-fee-for-small-private-vehicles-from-the-people-of-sub-divisional-area-mla/">चांडिल

: अनुमंडल क्षेत्र के लोगों से छोटे निजी वाहनों का ना लें टोल शुल्क : विधायक

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में निवर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नितिमा बारी बोदरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, जिला प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, मानवाधिकार चेयरमैन लियोनार्ड बोदरा, प्रखण्ड अध्यक्ष सनातन बिरुवा, दिकु सावैयां, चंद्रमोहन गौड़, मोहन सिंह हेम्ब्रम, सिकुर गोप, मथुरा चाम्पिया, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही