Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : खरसावां रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम के आरोपी पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय को सांसद विधायक की विशेष न्यायालय ऋषि कुमार की अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है. इनके खिलाफ इस मामले में 11 नवंबर 2011 को मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-income-tax-department-raids-nagarmal-mall/">जमशेदपुर
: नागरमल मॉल में आयकर विभाग की छापेमारी रेलवे अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए मामले में बताया गया था कि मंगल सिंह सोय अपनी मांगों को लेकर समर्थकों के साथ खरसावां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था. उस समय उक्त ट्रैक से आने-जाने वाली ट्रेनों को परेशानी हुई थी. रेलवे को नुकसान भी पहुंचाया गया था. उक्त मामले में अदालत को पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय के खिलाफ साक्ष्य मिल जाने से एक साल की सजा सुनाई. [wpse_comments_template]
चाईबासा : पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय को कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा
Leave a Comment