Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पंचपाहिया-डोमलोई के बीच भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले पंचपाहिया-डोमलोई के बीच भाकपा मावादियों ने पेड़ो व स्थानीय दूकानदारों के दीवारों पर पोस्टर चिपका क़र वोट का बहिष्कार करने को कहा है. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-dc-flags-off-awareness-rally/">देवघर

: शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से जागरुकता रैली का आयोजन, डीसी ने दिखायी हरी झंडी
मालूम हो की चाईबासा पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में नक्सलियोंं पर नकेल कशने के लिए सर्च अभियान चला रखा है. सर्च अभियान में लगातार पुलिस को सफलता भी मिल रही है, जिससे नक्सली संगठन बैकफुट पर जाने को मजबूर है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tata-steel-gets-best-establishment-award-in-cii-skills-competition/">आदित्यपुर

: टाटा स्टील को सीआईआई कौशल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान का पुरस्कार

शांतिपूर्ण चुनाव व नक्सलियों से सुरक्षा देने में जुटी चाईबासा पुलिस

Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम जिले के अत्यंत नक्सल प्रभावित सारंडा, कोल्हान एवं पोड़ाहाट जंगल के सुदूरवर्ती गांव क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने हेतु उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. इस चुनाव में नक्सली कोई घटना को अंजाम नहीं दे सकें, इसलिए विशेष कार्यनीति पर काम किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्र के तमाम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की सड़कों पर स्थित पुल-पुलिया, जहां-जहां कच्ची सड़कें एवं पक्की सड़कों में गड्ढे हैं, उन सबकी जानकारी, जंगल रास्ते में नक्सलियों के संभावित एम्बुस प्वाइंट आदि की पूरी जानकारी जीआर के साथ लेकर न सिर्फ रखी जा रही है, बल्कि उसपर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-car-returning-from-wedding-collides-with-truck-trolley-9-dead-one-injured/">राजस्थान

: शादी से लौट रही कार की ट्रक-ट्रॉली से भिडंत, 9 की मौत, एक घायल
नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों व जंगलों में कौन-कौन बाहरी व संदिग्ध लोग आवागमन कर रहे हैं. उन सब पर नजर रखते हुये उनके बारे में जानकारी ली जा रही है. हालांकि सारंडा के कई बूथों पर पोलिंग पार्टी को हेलिकॉप्टर से एयर ड्रॉपिंग कराया जायेगा, ताकि नक्सली घटना को रोका जा सके. इसके बावजूद सारी तैयारियां निरंतर जारी हैं. सारंडा जंगल में पहले से ही अतिरिक्त सीआरपीएफ की कंपनियों को विभिन्न जंगल क्षेत्रों में स्थापित कर निरंतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-lawrence-bishnoi-ties-up-with-jailed-jharkhand-criminal-gang/">गैंगस्टर

लॉरेंस बिश्नोई ने जेल में बंद झारखंड के एक आपराधिक गिरोह के साथ किया गठजोड़
नक्सली पहले से ही विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टरबाजी कर चुनाव बहिष्कार का ऐलान निरंतर कर रहे हैं. इसके बावजूद राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के ऊपर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. सारंडा में पहले भी तमाम चुनावों में मतदाताओं ने वोट बहिष्कार का ऐलान के बावजूद जमकर मतदान किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही