Search

 
 
 

चाईबासा : आकर्षक विद्युत सज्जा देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : श्री श्री सार्वजनीन काली पूजा समिति इस वर्ष स्वर्ण काली पूजा का स्वर्ण जयंती मना रही है. इस अवसर पर पूजा समिति द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है जिसके देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थिति यह है कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सदर बाजार के मुख्य मार्गों को बाइक के अलावा सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया जाता है. ताकि श्रद्धालुओं को पंडाल तक पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो. पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हर चौक चौराहे पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. [caption id="attachment_453767" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Chaibasa-Decoration-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> श्री श्री सार्वजनीन काली पूजा समिति के पूजा पंडाल में स्थापित मां काली की प्रतिमा.[/caption] इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-doors-of-the-temples-closed-as-soon-as-the-solar-eclipse-started-silence-spread-in-the-market/">सरायकेला

: सूर्य ग्रहण का सूतक लगते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट, बाजार में पसरा सन्नाटा

विद्युत सज्जा से बनाया गया गुफा श्रद्धालुओं की बना आकर्षण का केन्द्र

हालांकि पूजा समिति ने इस अवसर पर चार-चार जगहों पर भव्य स्टेज बनाए हैं जहां पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और उन्हें डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाया गया. श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और कार्यक्रमों का आनंद उठाया. मंदिर के स्थल तक पहुंचने के लिए विद्युत सज्जा संयुक्त बनाए गए गुफा भी दर्शकों को ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं. इसका आनंद दर्शक सेल्फी प्वाइंट के रूप में उठा रहे हैं. देर रात बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं मां काली के पूजा में शामिल हुई उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही