Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चार प्रखंडों में पंचायत चुनाव में वोट डालने मतदाताओं की उमड़ी भीड़

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुबह से ही चारों प्रखंड कुमारडुंगी, मझगांव, जगन्नाथपुर और हाट गम्हरिया के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिला हो या पुरुष सभी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध खड़े नजर आए. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतदान में सभी वर्ग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान को लेकर महिलाओं, युवतियों, युवाओं और पुरुषों में  उत्साह देखने को मिला. मतदान केंद्रों पर दिव्यांग जनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई दिव्यांग या वृद्धजन अभी मतदान केंद्र पर नहीं दिखे हैं. [caption id="attachment_318495" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Hath-Gamharia-Matdan-kendr-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> हाटगम्हरिया के मतदान केंद्र पर कतारबद्ध मतदाता.[/caption] इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/strong-rise-in-stock-market-sensex-jumps-442-points-nifty-rises-138-points-ntpc-top-loser/">शेयर

बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 442 अंक उछला, निफ्टी 138 अंक चढ़ा, एनटीपीसी टॉप लूजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही