Search

 
 
 

Chaibasa: अंतिम सोमवारी को ‘महादेवशाल धाम’ व ‘मुर्गा महादेव’ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chaibasa News: सावन माह के चौथे व अंतिम सोमवारी पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल धाम व नोवामुंडी प्रखंड स्थित मुर्गा महादेव में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार से ही प्रसिद्ध दोनों शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी.
 
अंतिम सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता

Shambhu Kumar

Chaibasa News: सावन माह के चौथे व अंतिम सोमवारी पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल धाम व नोवामुंडी प्रखंड स्थित मुर्गा महादेव में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार से ही प्रसिद्ध दोनों शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. देर रात से ही श्रद्धालु कतार में लग गए, मानो जलाभिषेक के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा है. 

 

इसे भी पढ़ें:


महादेवशाल मंदिर के समीप स्थित रेलवे ओवर ब्रिज तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिन के 12 बजे तक लगी रही. महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर जलाभिषेक किया. चक्रधरपुर, मनोहरपुर, आनंदपुर, सोनुवा, गोइलकेरा, कराईकेला, चाईबासा, कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जगहों के अलावा झारखंड के अन्य क्षेत्र व ओड़िशा, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना किया. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए, महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग कतार में लगने की व्यवस्था की गई थी. वहीं मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. 


मुर्गा महादेव मंदिर में भी जिले के विभिन्न स्थानों के अलावा उड़ीसा राज्य के विभिन्न जगहों से शिवभक्त जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे. यहां दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित झरने में स्नान का भी लुत्फ उठाया. 


वहीं कई सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर पूड़ी सब्जी, खिचड़ी इत्यादि बांटे गए. इधर सोमवार को होने वाली भीड़ को लेकर भी मंदिर समिति की ओर से तैयारी की गई थी. पूर्व से किए गए बैरिकेडिंग के अलावा भीड़ को देखते हुए अलग से भी बैरिकेडिंग की गई. भीड़ को लेकर जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही