Search

चतरा में दारोगा दंपती के घर से बच्ची बरामद, CWC की कार्रवाई

Chatra News : सीडब्लूसी  (Child Welfare Commiteee) ने चतरा जिला में एक महिला पुलिस अधिकारी के घर से नाबालिग बच्ची को बरामद किया है. बच्ची से घर का कामकाज कराया जा रहा था. इसके अलावा बच्ची के साथ मारपीट किये जाने की भी सूचना है. चतरा जिला सीडब्लूसी इंचार्ज नर्मदेश्वर सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी. प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है. बच्ची के माता-पिता को खबर दिया गया है. उनके चतरा पहुंचने पर आगे की कार्रवाई होगी.
 
प्रतीकात्मक चित्र
  • चतरा सदर थाना परिसर स्थित आवास से बच्ची बरामद
  • महिला थाना की प्रभारी हैं फिरदौस नाज, घर का काम करवाती थी बच्ची से
  • दारोगा टीपू अंसारी सदर थाना में जेएसआई के पद पर हैं पदस्थापित
  • बच्ची के साथ मारपीट का संदेह, मेडिकल जांच होगी
  • बयान के बाद दर्ज की जा सकती है प्राथमिकीः नर्मदेश्वर सिंह

Chatra News : सीडब्लूसी  (Child Welfare Commiteee) ने चतरा जिला में एक महिला पुलिस अधिकारी के घर से नाबालिग बच्ची को बरामद किया है. बच्ची से घर का कामकाज कराया जा रहा था. इसके अलावा बच्ची के साथ मारपीट किये जाने की भी सूचना है. चतरा जिला सीडब्लूसी इंचार्ज नर्मदेश्वर सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी. प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है. बच्ची के माता-पिता को खबर दिया गया है. उनके चतरा पहुंचने पर आगे की कार्रवाई होगी.

जानकारी के मुताबिक जिस पुलिस अधिकारी के घर से बच्ची को बरामद किया है, उसका नाम फिरदौस नाज है. वह और उनके पति चतरा जिला बल में दारोगा रैंक के पदाधिकारी हैं. फिरदौस नाज चतरा महिला थाना की प्रभारी हैं, जबकि उनके पति टीपू अंसारी चतरा सदर थाना में जेएसआई के पद पर पदस्थापित हैं. दोनों सदर थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं.

पुलिस अधिकारी के घर से बच्ची की बरामदगी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. शुरू में मामले को दबाने की कोशिश भी की गई. लेकिन सीडब्लूसी ने कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया. साथ ही पूरे मामले की जानकारी चतरा जिला के पुलिस-प्रशासन के सीनियर अफसरों को दे दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही