Search

 
 
 

चाईबासा : IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर कौशल कुमार इलाज के दौरान शहीद

पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा में 10 अक्टूबर को हुए आईईडी विस्फोट में घायल हुए सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा शहीद हो गए है. गुरुवार को दिल्ली के ऐम्स में इलाज के दौरान वे शहीद हो गए है.
 

Ganesh Kumar

Manoharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा में 10 अक्टूबर को हुए आईईडी विस्फोट में घायल हुए सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा शहीद हो गए है. गुरुवार को दिल्ली के ऐम्स में इलाज के दौरान वे शहीद हो गए है.

 

10 अक्टूबर को अभियान के दौरान आईईडी की चपेट में आने से वह घायल हो गए थे, उनका बाएं पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद पहले उनका इलाज राउरकेला में हुआ, इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

इस आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेन्द्र लश्कर शहीद हो गए थे. जबकि विस्फोट में घायल बटालियन के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा व एएसआई रामकृष्ण गागराई शामिल का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था.

 

जहां गुरुवार को कौशल कुमार मिश्रा की शहादत हो गई. वहीं खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के भाई सब इंस्पेक्टर रामचंद्र गागराई का एम्स अस्पताल में ईलाज चल रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही