Search

 
 
 

चाईबासा : CRPF जवान की परेड के दौरान हार्ट अटैक से मौत

जिले में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197 बटालियन से दुखद घटना सामने आई है. यहां कैंप में मंगलवार की सुबह परेड के दौरान एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृत जवान की पहचान गोपालजी सिंह (46) के रूप में हुई है.
 

Chaibasa :  जिले में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197 बटालियन से दुखद घटना सामने आई है. यहां कैंप में मंगलवार की सुबह परेड के दौरान एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृत जवान की पहचान गोपालजी सिंह (46) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 197 बटालियन के कैंप में सुबह नियमित परेड चल रही थी. तभी अचानक गोपालजी सिंह की तबीयत खराब हो गई और वे मैदान में ही गिर पड़े. इसके बाद साथी जवानों ने तुरंत उन्हें उठाया और गंभीर हालत में सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान गोपालजी सिंह को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, हृदय गति रुकने के कारण जवान की मौत हुई है. 

 

गोपालजी सिंह हाल ही में छुट्टी से लौटे थे. वे अपने बेटे को दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सब-इंस्पेक्टर के पद पर ज्वॉइन करवाकर दो दिन पहले रविवार को ही चाईबासा पहुंचे थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही