Search

चाईबासा : जेएसपीएल का अधिकारी बनकर साइबर अपराधी किसानों से कर रहे ठगी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम में इन दिनों जेएसपीएल का अधिकारी बनकर साइबर अपराधी किसानों से ठगी कर रहे है. बुधवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया. खूंटपानी प्रखंड के छात्र नेता प्रेम कांडियांग के पास बुधवार को एक साइबर बदमाश का फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को रांची डोरंडा से जेएसपीएल का अधिकारी बताया. कहा कि 36 हजार रुपये अभी जमा करा दीजिए. उसके बाद आपके खाते में 3.84 लाख रुपये के साथ ट्रैक्टर घर पहुंच जाएगा. हालांकि छात्र नेता पहले से सतर्क थे जिस कारण उन्होंने पैसे नहीं भेजे. इस संबंध में छात्र नेता प्रेम कंडियांग ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम में इस तरह की कई घटनाएं घटित हो रही है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के किसानों से साइबर अपराधी ठगी करने का प्रयास कर रहे है. उन्होंने पुलिस और जिला उपायुक्त से ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आगे किसी के साथ ठगी न हो सके. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/colleges-shocked-after-kolhan-university-got-c-grade/">कोल्हान

विश्वविद्यालय को सी ग्रेड मिलने के बाद कॉलेजों के होश उड़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp